मेष
अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो
आर्थिक कारणों से तनाव हो सकता है। मन में नकारात्मकता हावी रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। गैर जरूरी वस्तुओं पर खर्च होगा। किसी फर्म के साथ भी कोई बड़ा सौदा होगा। कपड़ा कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। लापरवाही से शारीरिक कष्ट हो सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। नौकरी में अधिकारियों की सराहना मिलेगी।
————
वृषभ
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पानी से हानि हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलने से आय में वृद्धि होगा। यात्रा में सतर्कता बरतें। मांगलिक कार्यों को लेकर यात्रा करनी पड़ेगी। आभूषणों की खरीद के लिए दिन शुभ है। ऑनलाइन कार्यों में सावधानी बरतें। लापरवाही से धनहानि हो सकती है। शत्रु साजिश रचेंगे लेकिन सफल नहीं हो सकेंगे।
————-
मिथुन
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
शुभ समाचार मिलेगा। नई नौकरी मिलने का योग है। शेयर मार्केट से लाभ होगा। विदेश की यात्रा का योग बन सकता है। बड़ा काम करने की योजना बनेगी। व्यवसाय तथा शेयर मार्केट में लाभ होगा। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी अपरिचित के साथ विवाद से मन दुखी होगा। वाणी पर सयंम रखें। लोहे के व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ होगा।
————
कर्क
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
सामाजिक कार्यों में भागीदारी का मौका मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। नई नौकरी व नये व्यापार के लिए प्रयास सफल होंगे। व्यापार में लाभ होगा। परिवार के सदस्यों के साथ विवाद हो सकता है। नये वस्त्र खरीदना शुभ होगा। रासायनिक वस्तुओं से जुड़े कारिबारियों के लिए दिन अच्छा है।
—————
सिंह
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज पूर्व दिशा की लंबी यात्रा को टाल दें। नौकरी में भाग्य और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अनजान के साथ व्यवसायिक समझौते में सावधानी बरतें। शेयर मार्केट लाभ देगा। ऑनलाइन खेलों तथा सट्टे से दूर रहें। किसी सामाजिक कार्य में भागीदारी करने का मौका मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।
—————–
कन्या
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
व्यवसाय में लाभ होगा तथा कारोबार में वृद्धि होगी। लेनदेन में सावधानी बरतें। दिल के रोगी ठंडे खाद्य पदार्थों से परहेज करें। कहीं से शुभ सूचना मिल सकती है। नया वाहन खरीदने का योग है। नौकरी वाले जातकों के लिए पदोन्नति का योग है। शेयर मार्केट में निवेश अच्छा रहेगा, ऑनलाइन खेलों और लाटरी से दूर रहें। किसी धार्मिक आयोजन में भागीदारी करने का मौका मिलेगा।
————–
तुला
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
पहाड़ की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। किसी से बेवजह विवाद हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यवसाय में लाभ होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। राजकीय कार्यों में अफसरों का सहयोग मिलेगा। शेयर मार्केट व सोने में निवेश करना लाभकारी होगा। मांगलिक कार्य बनेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। नदियों-तालाबों में स्नान करने से परहेज करें।
————–
वृश्चिक
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में चिंता बनी रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। सोने-चांदी पर निवेश करना शुभ रहेगा। किसी पर्यटन स्थल की यात्रा पर जाने का योग बनेगा। परिजनों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। विज्ञान के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को नई उपलब्धि हासिल होगी। कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
————
धनु
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
लकड़ी के कारोबार से जुड़े लोगों को हानि का सामना करना पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय साधारण रहेगा। शेयर मार्केट और आभूषणों में निवेश शुभ रहेगा। सट्टे व लॉटरी में पैसा डूबेगा। नौकरी में पदोन्नति का योग है। निराश्रतों की मदद करने से भाग्योदय होगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। भूमि अथवा भवन खरीदने की योजना बनेगी। धार्मिक यात्रा सफल रहेगी।
—————-
मकर
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
दक्षिण दिशा की यात्रा पर जाने का मौका मिलगा। शेयर बाजार तथा म्यूचुअल फंड में निवेश लाभ देगा। शत्रु हावी रहेंगे। परिवार में स्वास्थ्य कारणों को लेकर चिंता बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में भागीदारी का योग है। प्रशासन संबंधी कार्य सफल होंगे। नये व्यापार का विचार मन में आएगा। जमीन तथा नये वाहन खरीदने की योजना सफल होगी। परिजनों से विवाद संभव है।
—————
कुंभ
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
फल-सब्जी व्यवसायियों को व्यापार में घाटा हो सकता है। आर्थिक संकट परेशान करेगा। रोजगार को लेकर चिंता बनी रहेगी। भवन निर्माण की योजना सफल होगी। कर्ज लेने की मजबूरी बन सकती है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। ऑनलाइन खेलों में निवेश सोच-समझकर ही करें। घर पर मेहमानों का आगमन होगा।
—————
मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
पश्चिम दिशा की यात्रा करनी पड़ेगी। नया व्यवसाय शुरू करने की योजना सफल होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। धार्मिक यात्रा का मौका मिल सकता है। वाहन खरीदने की योजना सफल रहेगी। शेयर बाजार में निवेश लाभकारी रहेगा। खानपान में लापरवाही से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।
—————-
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें