न्यूज निरपेक्ष, हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत रविवार को हल्द्वानी नगर में बिना पंजीकृत अवैध रूप से चल रहे मदरसों पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की। इस दौरान 13 मदरसों को सील किया गया। यह अभियान अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार रॉय के नेतृत्व में टलाया गया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि प्राप्त निर्देशों के क्रम में प्रशासन की टीम द्वारा सर्वे किया गया। इस दौरान हल्द्वानी क्षेत्र अंतर्गत कुल 18 मदरसे बिना पंजीकरण के संचालित किए जा रहे थे, जो नियम विरुद्ध थे। उनको सील किया गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान सोमवार को भी जारी रहेगा। इस दौरान एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, एसडीएम परितोष वर्मा, रेखा कोहली, पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी, दीपशिखा अग्रवाल, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, कुलदीप पाण्डे, विश्वनाथ सहित विभिन्न थानाध्यक्ष व अन्य उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें