न्यूज निरपेक्ष, रुद्रपुर। पुलिस ने नाबालिग नातिन के साथ दुष्कर्म करने तथा परिणाम स्वरूप पैदा हुई बच्ची को किसी अन्य को दे देने के आरोप में 70 वर्षीय सौतेले नाना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता के चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के चाचा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके बड़े भाई की पहली पत्नी घर तथा बच्चों को छोड़कर चली गई थी। इसके बाद उसके भाई ने जसपुर की एक युवती से दूसरी शादी की और रुद्रपुर में किराए के मकान में रहने लगा। उसकी पहली पत्नी से 15 वर्षीय बेटी भी उसके साथ रहती थी। इसी दौरान सौतेली नानी की बीमारी का बहाना बनाकर 70 वर्षीय सौतेला नाना किशोरी को अपने घर ले गया और वहां उसने डरा-धमकाकर किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। इससे किशोरी गर्भवती हो गई और 9 अगस्त 2025 को उसने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद आरोपी सौतेले नाना ने बच्ची को किसी अन्य को दे दिया और किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आपबीती अपनी सौतेली मां को आपबीती बताई। इसके बाद चाचा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी कोतवाल जावेद मलिक ने बताया कि शिकायत मिलते ही आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहैं से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें