न्यूज निरपेक्ष, हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केनिर्देशों के क्रम में हल्दद्वानी में दूसरे दिन सोमवार को भी बिना पंजीकृत अवैध रूप से चल रहे मदरसों पर जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी रही।
अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार रॉय के नेतृत्व में प्रशासन की टीम द्वारा अवैध रूप से चल रहे मदरसों को सील किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा यह अभियान रविवार को शुरू किया गया था जो आज सोमवार को भी जारी है। इस दौरान प्रशासन के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में मौजूद हैं और मदरसों के पंजीकरण, अनुमति, सुविधाएं आदि की जानकारी ले रहे हैं। रविवार को प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित 13 मदरसों को सील किया था। आज भी कार्रवाई जारी है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें