न्यूज निरपेक्ष, देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा फिलहाल स्थगित हो गया है। वह 26 अप्रैल को देहरादून आने वाले थे। यह जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने यहां प्रदेश पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में दी। शाह के दौरे को लेकर मंगलवार को पार्टी कार्यालय में तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में बैठक चल रही थी। बैठक के दौरान दिल्ली से फोन पर सूचना मिली कि बदले सुरक्षा हालातों के मद्देनज़र गृह मंत्री का दौरा रद कर दिया गया है। माना जा रहा है कि यह निर्णय हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लिया गया। बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। बैठक में भट्ट ने कहा कि भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष का चयन शीघ्र किया जाएगा। इसके लिए तिथि केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उन्होंने कहा कि यह निर्णय समय आने पर केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से मुख्यमंत्री द्वारा लिया जाएगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें