न्यूज निरपेक्ष, नैनीताल। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल वंदना सिंह ने क्षेत्र पंचायत के प्रमुखों/ ज्येष्ठ उप प्रमुख/कनिष्ठ उप प्रमुख के पदों के चुनाव के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी (असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर) नामित किए गए हैं। इनमें उपजिलाधिकारी धारी कृष्ण नाथ गोस्वामी को विकासखंड ओखलकांडा और उपजिलाधिकारी लालकुआं रेखा कोहली को विकासखंड धारी का सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है।
इसी तरह प्रभारी अधिकारी संयुक्त कार्यालय, नैनीताल वीसी पंत को विकासखंड रामगढ़ और उपजिलाधिकारी श्रीकैंचीधाम मोनिका आर्या को विकासखंड बेतालघाट का सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है। उप जिलाधिकारी नैनीताल नवाजिश खलिक को विकासखंड भीमताल और उप जिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह को विकासखंड हल्द्वानी का सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी कालाढूंगी परितोष वर्मा को विकासखंड कोटाबाग और उप जिलाधिकारी रामनगर प्रमोद कुमार को विकासखंड रामनगर का सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें