टूट गया पाकिस्तान, स्वतंत्र देश बना बलूचिस्तान!

खबर शेयर करें 👉

प्रसिद्ध बलूच लेखक मीर यार बलूच ने किया बलूचिस्तान की आजादी का ऐलान

यूएनओ से बलूचिस्तान में शांति सेना भेजने व भारत से नई दिल्ली में बलूच दूतावास खोलने की अनुमति देने की मांग

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच प्रसिद्ध बलूच लेखक और कार्यकर्ता मीर यार बलूच ने पाकिस्तान से बलूचिस्तान की स्वतंत्रता का ऐलान कर दिया है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से बलूचिस्तान में शांति सेना तैनात करने तथआ भारत सरकार से नई दिल्ली में बलूच दूतावास खोलने की अनुमति मांगी है। मीर यार बलूच को बलूच लोगों के अधिकारों की वकालत के लिए जाना जाता है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट डालकर बलूचिस्तान के अलग देश बनने की घोषणा की।
उनका यह बयान तब आया जब भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया झड़पों ने गंभीर रूप ले लिया है। मीर यार बलूच ने दावा किया कि बलूच स्वतंत्रता सेनानियों ने डेरा बुगती में पाकिस्तान के गैस क्षेत्रों पर हमला किया, जहां 100 से अधिक गैस कुएं स्थित हैं। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, “हमने अपनी स्वतंत्रता का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान के पतन की घड़ी निकट है। हम भारत से अनुरोध करते हैं कि बलूचिस्तान को नई दिल्ली में अपना आधिकारिक कार्यालय और दूतावास खोलने की अनुमति दी जाए।” उन्होंने आगे लिखा, “हम संयुक्त राष्ट्र से अनुरोध करते हैं कि वे ‘डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ की स्वतंत्रता को मान्यता दे और सभी सदस्य देशों की बैठक बुलाकर समर्थन दें।” बलूच लेखक मीर ने मांग की है कि संयुक्त राष्ट्र तुरंत शांति मिशन बलूचिस्तान भेजे और पाकिस्तान की सेना को वहां से हटने के आदेश दे। उनका कहन था, “पाकिस्तान की सेनाएं, अर्धसैनिक बल, पुलिस, आईएसआई, और प्रशासन में कार्यरत सभी गैर-बलूच अधिकारी तुरंत बलूचिस्तान छोड़ें। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र बलूचिस्तान की नई सरकार का गठन शीघ्र होगा।
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, “ऐ नापाकिस्तान, अगर तुम्हारे पास सेना है तो हमारे पास भी बलूच सेना है। बलूच स्वतंत्रता सेनानियों का हमला जारी है।” इससे पहले एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें पाकिस्तानी सेना की गाड़ी को उड़ाते दिखाया गया। बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली और दावा किया कि इसमें पाकिस्तान के 14 सैनिक मारे गए।