पुणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र में भारी बरिश के चलते पुणे के कुंदमाला में बहने वाली इंद्रायणी नदी पर बना पुल रविवार को अचानक ढह गया। इस हादसे में 25-30 पर्यटकों के बह जाने की खबर है। घटना के तुरंत बाद राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया और अब तक नदी से 6 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। अभी भी कई लोग लापता हैं। ऐसे में इस हादसे में मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। एनडीआरएफ की दो टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी हैं।
जानकारी के अनुसार पिछले दो दिनों से मावल क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है। इससे इंद्रायणी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। रविवार अपराह्न लगभग 3.30 बजे पुणे के ग्रामीण इलाके कुंदमाला में इंद्रायणी नदी पर बना पुल अचानक ढह गया। हादसे के वक्त बड़ी संख्या में पर्यटक पुल पर खड़े थे। घटना पुणे के मावल तालुका की है। तालेगांव दाभाड़े कस्बे के पास प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुंदमाला है, जहां पर इंद्रायणी नदी पर बना यह पुराना पुल ढह गया। रविवार की छुट्टी होने के कारण वहां पर्यटकों की भीड़ थी। ऐसे में आशंका है कि पुल ढहने से कई पर्यटक इंद्रायणी में बह गए। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। पुल गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में घायल हुए कई लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।
फिलहाल कितने लोग नदी में डूबे हैं, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन 6 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। घटना पर दुख जताते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संभागीय आयुक्त, तहसीलदार पुलिस आयुक्त से बात कर राहत व बचाव कार्य को तेजी से चलाने के निर्देश दिए हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें