न्यूज निरपेक्ष, नैनीताल। लंबे इंतजार और विवादों के बीच नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। भाजपा की दीपा दर्मवाल को जिला पंचायत अध्यक्ष तथा कांग्रेस की देवकी बिष्ट उपाध्यक्ष पद पर विजयी घोषित की गई हैं। अध्यक्ष पद पर दीपा दर्मवाल को 11 तथा कांग्रेस की पुष्पा नेगी को 10 मत मिले।
गौरतलब है कि 14 अगस्त को हुए चुनाव के दौरान 5 पंचायत सदस्यों के कथित अपहरण का मामला सामने आया था, जिसके चलते माहौल गर्माया हुआ था। मंगलवार दोपहर जिला निर्वाचन अधिकारी ने परिणामों की औपचारिक घोषणा की। नतीजे जारी होने से पहले ही जुलूस, नारेबाजी और भीड़ को रोकने के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे। नैनीताल के मुख्य कोषागार और जिला कार्यालय के 500 मीटर दायरे में धारा 144 लागू रही। इस दौरान भीड़ एकत्र करने, जुलूस निकालने, नारेबाजी तथा सभा करने पर रोक रही।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें