न्यूज निरपेक्ष, चम्पावत। चम्पावत के बाराकोट ब्लॉक कार्यालय में कार्यरत संविदा कर्मी पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला तलाकशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। वहीं आरोपी भी दो बच्चों का बाप बताया गया है। महिला का आरोप है कि वह वर्ष 2022 में ब्लॉक कार्यालय के पास कैंटीन चलाती थी, तभी आरोपी ने उसे झांसे में ले लिया।
बाराकोट ब्लॉक कार्यालय में संविदा पर कार्यरत पंकज फर्त्याल पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाने और बाद में शादी करने से मुकर जाने का आरोप लगाते हुए लोहाघाट थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पंकज फर्त्याल निवासी बाराकोट को गिरफ्तार कर लिया। लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया है कि बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर पिंकी धामी के द्वारा की जा रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें