अल्मोड़ा के भिकियासैंण में बस खाई में गिरी, सात लोगों की मौत, कई घायल

खबर शेयर करें 👉

न्यूज निरपेक्ष, अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भिकियासैंण क्षेत्र के शिलापानी इलाके में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में करीब 12 यात्री सवार थे। हादसा होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ और आपदा राहत टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन द्वारा मृतकों की शिनाख्त और परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया भी जारी है। फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर सड़क की खराब स्थिति या वाहन के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है। हादसे से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Ad