बदलावः दिनेश जोशी मुखानी व पंकज काठगोदाम के थानाध्यक्ष बने

खबर शेयर करें 👉

न्यूज निरपेक्ष, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने बीती रात में कई निरीक्षक, उप निरीक्षक और अपर उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। रात 12 बजे जारी यह स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गयाहै। आदेश में कई थानाध्यक्ष व चौकी इंचार्ज भी बदल दिए गए हैं।
एसएसपी ने निरीक्षक ललिता पांडे को पुलिस लाइन से प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट बनाया है। निरीक्षक विपिन पांडे को पुलिस लाइन से प्रभारी सम्मन सेल एवं सीसीटीएनएस की जिम्मेदारी दी है। थानाध्यक्ष काठगोदाम के पद पर तैनात उप निरीक्षक दीपक सिंह बिष्ट को वरिष्ठ उप निरीक्षक के रूप में लालकुआं भेजा गया है। कालाढूंगी थाने में तैनात उप निरीक्षक पंकज जोशी को थानाध्यक्ष काठगोदाम बनाया गया है। थानाध्यक्ष मुखानी उप निरीक्षक विजय मेहता को कालाढूंगी भेजा गया है। मंगल पड़ाव चौकी के प्रभारी दिनेश जोशी अब थानाध्यक्ष मुखानी बनाए गए हैं। थाना हल्द्वानी में तैनात उप निरीक्षक गौरव जोशी को मंगल पड़ाव चौकी का प्रभारी बनाया गया है। टीपीनगर चौकी के प्रभारी जगदीप नेगी को थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर नियुक्त किया गया है। खेड़ा चौकी के प्रभारी मनोज कुमार को टीपीनगर भेजा गया है। सम्मन सेल व सीसीटीएनएस में तैनात रजत सिंह कसाना अब चौकी खेड़ा के प्रभारी होंगे। पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक महेन्द्रराज सिंह को चौकी कुंवरपुर, देवेंद्र सिंह राणा को थाना तल्लीताल, अपर उप निरीक्षक नवीन सौराड़ी को थाना बेतालघाट, उदय राणा को थाना तल्लीताल व विजय कुमार को कैंची चौकी में तैनाती दी गई है।