न्यूज निरपेक्ष, देहरादून। उत्तराखंड की पूर्व मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को प्रदेश सरकार ने राज्य का नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया है। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।
मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में राधा रतूड़ी का कार्यकाल तीन साल का होगा। 1988 बैच की आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी बीते 31 मार्च को ही प्रदेश के मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुई हैं। सूत्रों के अनुसार उन्होंने प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त पद के लिए आवेदन किया था। उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए सरकार ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें