बीजिंग। चीन ने गुरुवार को अपने अंतरिक्ष स्टेशन के लिए तीन अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा। ये अंतरिक्ष यात्री चीनी अंतरिक्ष स्टेशन पर बीते 6 माह से मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों की जगह लेंगे। अंतरिक्ष यान शेनझोउ-20 और चालक दल ने चीन के उत्तर-पश्चिम में जिउक्वान उपग्रह लॉन्च केंद्र से लॉन्ग मार्च-2एफ रॉकेट से 5:17 बजे (0917 जीएमटी) उड़ान भरी। यह चीन के शेनझोउ कार्यक्रम के तहत 15वीं मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान और कुल 20वीं उड़ान है। चीन के सरकारी टेलीविजन पर इस उड़ान का सीधा प्रसारण भी किया गया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें