न्यूज निरपेक्ष, खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में बुधवार को कंजाबाग तिराहे में 213 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना के लिए भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता और शौर्य का प्रतीक है। जो नागरिकों में देशभक्ति की भावना से प्रेरित करता है। यह ध्वज पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, सांसद अजय भट्ट, ले. जनरल संदीप जैन, मेयर रुद्रपुर विकास शर्मा, काशीपुर दीपक बाली, हल्द्वानी गजराज बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू, विनय रुहेला, विधायक शिव अरोड़ा, त्रिलोक सिंह चीमा, गोपाल सिंह राणा, सुरेश गड़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, कमल जिंदल, अध्यक्ष नगर पालिका रमेश चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें