-नृत्य के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, इंदु ध्यानी बनीं तीज व सावन क्वीन
-पारंपरिक पोषाक प्रदर्शनी का आयोजन, संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन पर दिया गया जोर
न्यूज निरपेक्ष, रामनगर। यहां तीज पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। कॉर्बेट सखी ग्रुप की ओर से होटल देसी रूट्स में आयोगित तीज महोत्सव में महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रमों के साथ तीज पर्व मनाया। इस दौरान पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने सावन गीतों तथा नृत्य से समां बांध दिया। साथ ही भारतीय संस्कृति को जीवंत किया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संवर्धन तथा प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। आयोजक नेहा अग्रवाल ने बताया कि तीज महोत्सव में राजस्थानी घूमर नृत्य के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं तथा पारंपरिक पोषाक प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण रहे। महोत्सव में महिलाओं ने नृत्य, रैंप वॉक, चम्मच दौड़, म्यूजिकल चेयर, बैलून गेम , 1 मिनट गेम में उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान तीज व सावन क्वीन का ताज इंदु ध्यानी को प्रदान किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा तथा मंच संचालन अनुभा शर्मा व ग्रोविंग बुड्स की प्रधानाचार्य अनीता रावत ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पुष्कर हॉबी क्लास की संस्थापिका व समाजसेविका पूनम गुप्ता ने भी अहम योगदान दिया। कार्यक्रम में आरती अग्रवाल , खुशबु, आकांशा, अनीता, मेघा, रति, भाजपा नेत्री रुचि गिरी, नीलम, शिवांगी, लवी, इशिका, प्रिया, गीता आदि मौजूद रहे।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें