न्यूज निरपेक्ष, हल्द्वानी। हल्द्वानी नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी की तर्ज पर सड़कों का सौंदर्यीकरण स्थानीय कुमाऊंनी पहाड़ी संस्कृति में चित्र बनाकर किया गया है। हल्द्वानी के नैनीताल रोड काठगोदाम में कॉलटैक्स चौराहे का सौंदर्यीकरण पहाड़ी चित्र शैली में किया गया है। यह प्रयोग स्थानीय लोगों के साथ ही बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी काफी भा रहा है पर्यटक और स्थानीय लोगों द्वारा यहां पर सेल्फी भी ली जाती है।
हल्द्वानी कुमाऊं के पहाड़ी क्षेत्र का प्रवेश द्वार होने के कारण यहां से बड़ी संख्या में आम लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। जिससे जाम की स्थिति रहती थी। इस समस्या के स्थायी समाधान हेतु सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाते हुए सड़क को 9 मीटर से 24 मीटर तक चौड़ा किया गया है। साथ ही सौंदर्यीकरण भी कर दिया गया है। नगर निगम का मानना है कि इससे पर्यटक कुमाऊं की संस्कृति के साथ ही यहां के पर्यटन स्थलों, वाइल्ड लाइफ और यहां के रहन सहन से रूबरू हो सकेंगे। स्थानीय लोगों ने इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह के विजन और प्रयासों की काफी सराहना की है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें