न्यूज निरपेक्ष, हल्द्वानी। पंचायत चुनावों में देवलचौड़ बंदोबस्ती जिला पंचायत सीट से भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी दीपा दर्म्वाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी किरन नेगी को पांच हजार से अधिक मतों से पराजित कर भाजपा की लाज बचाई है। रामड़ी आनसिंह पनियाली और गौलापार चोरगलिया आमखेड़ा सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों को मिली हार के बाद यह जीत भाजपा के लिए राहत लेकर आई है।
दीपा दर्मवाल की इस शानदार जीत को उनकी राजनीतिक समझ और क्षेत्र में मजबूत पकड़ का परिणाम माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि दीपा दर्मवाल के पति आनंद दर्म्वाल निवर्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष हैं, और महिला सीट होने के चलते पार्टी ने दीपा दरमवाल को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया था।
चुनाव में दीपा दर्म्वाल ने एकतरफा मुकाबले में कांग्रेस की किरन नेगी को करारी शिकस्त दी। अब उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष पद की सबसे प्रबल और मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस जीत ने न केवल भाजपा के मनोबल को बढ़ाया है, बल्कि आगामी अध्यक्ष पद के समीकरणों को भी नया मोड़ दे दिया है। हल्द्वानी ब्लाक की जंग्गीबंगर सीट से निर्दलीय दीपा चंदोला ने जीत हासिल की है। इस सीट पर आधी रात के बाद परिणाम घोषित हुआ।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें