न्यूज निरपेक्ष, हल्द्वानी। विजिलेंस टीम ने बागेश्वर के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि उक्त अधिकारी विभाग में कार्यरत एक उपनल कर्मचारी से सेवा विस्तार का अनुबंध बढ़ाने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था।
विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी कि वह पूर्व सैनिक है और उपनल के माध्यम से सैनिक कल्याण विभाग में कार्यरत है। उनका 11 महीने का अनुबंध होता है। उनका अनुबंध बढ़ाने के लिए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बागेश्वर कर्नल (रि.) सुबोध शुक्ला 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। प्रथम दृष्टया मामला सही पाए जाने पर पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी अनिल सिंह मनराल ने निरीक्षक के नेतृत्व में तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया। ट्रैप टीम ने शनिवार को आरोपी जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सुबोध शुक्ला मूल निवासी ग्राम रामपुर, पो बिरसिंघपुर, पाली, बांधीगढ़ जिला उमरिया, मध्य प्रदेश हॉल निवासी गैस्ट हाउस, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर बागेश्वर को उनके कार्यालय में शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें