दिल्ली से चौखुटिया जा कार डंपर से भिड़ी, चालक की मौत, तीन घायल

खबर शेयर करें 👉

न्यूज निरपेक्ष, रामनगर। दिल्ली से चौखुटिया जा रही कार को अज्ञात डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई तथा महिला सहित तीन लोग घायल हो गया। इनमें से दो घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
दिल्ली निवासी जगत सिंह (50), उनकी पत्नी सुनीता (49) और साला विक्रम सिंह (32) पुत्र आंनद सिंह के साथ अल्मोड़ा के चौखुटिया जा रहे थे। जगत सिंह अपने ससुर के निधन होने पर गांव जा रहे थे। दिल्ली से वह कार संख्या यूके-11टीए-2745 पर सवार थे। कार चालक सुरेंद्र सिंह (50) निवासी चौखुटिया था। सोमवार रात करीब 9 बजे सभी दिल्ली से चले। मंगलवार तड़के पांच बजे काशीपुर हाईवे पर रामनगर से पहले चिल्किया के उनकी कार सामने से आ रहे डंपर से भिड़ गई। हादसे में घायल सभी लोगों को रामनगर अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चालक सुरेंद्र सिंह को मृत घोषित किया। साथ ही घायल सुनीता और विक्रम को हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया।