न्यूज निरपेक्ष, नैनीताल। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने नैनीताल स्थित शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर को पार्किंग उपयोग के लिए अस्थायी रूप से उत्तराखंड सरकार को आवंटित किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र के माध्यम से यह जानकारी दी है। मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नैनीताल में पार्किंग समस्या को देखते हुए मैट्रोपोल होटल परिसर के खुले स्थान को पार्किंग हेतु प्रदेश सरकार को देने का अनुरोध किया था।
मुख्यमंत्री के अनुरोध को स्वीकार करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नैनीताल स्थित मेट्रोपोल होटल परिसर को आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से पार्किंग के रूप में उपयोग के लिए उत्तराखंड सरकार को आवंटित कर दिया है।
इस निर्णय से नैनीताल आने वाले पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को पार्किंग की सुविधा मिलेगी। पार्किंग की बढ़ती समस्या से निजात मिलने के साथ ही यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें