वनाग्नि की रोकथाम को वन विभाग अलर्ट मोड पर

खबर शेयर करें 👉

न्यूज निरपेक्ष, नैनीताल। गर्मियों में वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों अधिकारियों को वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए थे।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन एवं वन विभाग द्वारा सभी आवश्यक तैयारी की जा रही है। नैनीताल वन प्रभाग ने हल्द्वानी से नैनीताल जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह फायर ड्रिल कराई। सड़क के दोनों तरफ से गिरे पत्तों विशेष रूप से पिरूल को हटाया गया। वन विभाग द्वारा जिले के सभी वनाग्नि संभावित क्षेत्रों में लगातार यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है, ताकि वनाग्नि की घटनाएं न हों। नैनीताल के प्रभागीय वनाधिकारी सीएस जोशी ने बताया कि नैनीताल वन प्रभाग के अंतर्गत विभिन्न स्थानों में फायर ड्रिल की जा रही है। यही टीम जंगलों में आग कंट्रोल करने का काम भी कर रही है। उन्होंने बताया कि वनों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए विभाग द्वारा जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है।