न्यूज निरपेक्ष, नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) शनिवार को ग्रीष्मकालीन प्रवास पर राजभवन नैनीताल पहुंचे। राजभवन पहुंचने पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राजभवन पहुंचने पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने अधिकारियों से मंडल एवं जिले के विकास कार्यों सहित कानून व्यवस्था के संबंध में जानकारी भी ली।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें