देहरादून में सीएम धामी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

खबर शेयर करें 👉

न्यूज निरपेक्ष, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राजधानी देहरादून में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। यह यात्रा गांधी पार्क, देहरादून से शुरू हुई। इसमें जनप्रतिनिधियों, युवाओं, छात्र – छात्राओं, महिलाओं तथा बड़ी संख्या में बच्चों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए भाग लिया। इस दौरान पूरा इलाका ‘भारत माता की जयकार व वंदे मातरम’ की गूंज से गुंजायमान हो गया। इस दौरान सीएम ने यात्रा में शामिल लोगों का उत्साहवर्धन किया। सीएम ने युवाओं का अभिनंदन करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी नागरिकों से आग्रह किया कि इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर, प्रतिष्ठान, कार्यस्थल और संस्थानों पर तिरंगा पूर्ण सम्मान एवं गौरव के साथ फहराएं। स्वाधीनता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर सेनानियों को स्मरण कर नमन करें। सीएम धामी ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल यात्रा नहीं, बल्कि भारत माता, स्वाधीनता सेनानियों, शहीद सैनिकों, वीरांगनाओं तथा भारत के महान सपूतों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर भी है। राज्य के हर गांव, नगरमें भव्य तिरंगा यात्रा इसका उदाहरण है।

Ad