पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के झूलाघाट से हत्या का समसनीखेज मामला सामने आया है। झूलाघाट के गांव कानड़ी में मंगलवार देर रात आरोपी ने धारदार हथियार से गला रेतकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मृतका की पहचान नेपाल निवासी 23 वर्षीय कमला चंद के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रहीहै।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार देर रात कानड़ी गांव में एक महिला की हत्या की सूचना मिली। मौके पर देखा तो एक घर के कमरे में महिला का खून से लथपथ शव मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि महिला और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने रात करीब 9 बजे वारदात को अंजाम दिया। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि आरोपी ने महिला की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किए। उसने वारदात को क्यों अंजाम दिया, पता किया जा रहा है। लड़की के परिवार के नैनीताल में रहने की सूचना मिली है, उनको जानकारी दे दी है। थाना झूलाघाट प्रभारी दिनेश चंद्र विष्ट ने बताया कि नेपाल के जरगांव की महिला की शादी कानड़ी गांव में हुई थी।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें