न्यूज निरपेक्ष, भीमताल। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के केंद्रीय विद्यालय भवनों का लोकार्पण कर उन्हें देश को समर्पित किए। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित इस शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित भी किया। इसी कार्यक्रम के तहत भीमताल में 25 करोड़ 84 लाख की धनराशि की लागत से बने पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय भवन भी लोकार्पण किया गया। इस दौरान भीमताल में हुए लोकार्पण कार्यक्रम में नैनीताल-उधमसिंह नगर क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट मौजूद रहे।
अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय भवन भीमताल के लोकार्पण कार्यक्रम में मौजूद जनता को सम्बोधित करते हुए सांसद अजय भट्ट ने कहा कि केंद्रीय विद्यालयों से पढ़े बच्चे देश के महत्वपूर्ण संस्थानों, क्षेत्रों में देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भारत निरंतर आगे बड़ा है। देश कृषि, औद्योगिकी, तकनीकी सहित अनेकों क्षेत्रों के साथ ही नए अनुसंधान आदि क्षेत्रों में आगे बढ़ा है वैज्ञानिकों द्वारा नए नए अनुसंधान व आविष्कार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय मूल्यों से प्रेरित है जो भारतीय ज्ञान परंपरा, वैदिक परंपरा को पुन: जीवित कर रही है। भारत विश्व में तीसरी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है। विद्यालय के बच्चों को संबोधित करते हुए भट्ट ने कहा कि जीवन में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान होता है शिक्षा ठीक तरीके से ग्रहण करेंगे तो आगे बढ़ेंगे और विकास करेंगे। उन्होंने भीमताल में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय भवन का निर्माण करने पर प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय शिक्षामंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, अध्यक्ष नगर पालिका भीमताल सीमा टम्टा, केंद्रीय विद्यालय के देहरादून संभाग के सहायक आयुक्त सुरजीत सिंह, ललित मोहन बिष्ट, विद्यालय की प्राचार्य अंजू सिंह सहित स्थानीय लोग और शिक्षक शिक्षिकाएं तथा छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें