न्यूज निरपेक्ष, अल्मोड़ा। द्वाराहाट क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान भूस्खलन हो जाने से जेसीबी चालक की मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम असगोली से ग्राम पैठानी तक सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पंचघाटी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा ग्राम घूने, सिमलगांव में सड़क कटान का कार्य किया जा रहा था। गुरुवार सुबह अचानक पहाड़ी दरक गई और भारी मात्रा में मलबा आने से जेसीबी मशीन दब गई, जिससे जेसीबी चालक करतार सिंह पुत्र राम सिंह, निवासी ग्राम झारकुड़ी, जनपद नूह (हरियाणा) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही तहसीलदार और थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें