भतरौजखान के पास खाई में गिरी मैक्स, एक की मौत, चालक घायल

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जिले के भतरौजखान में बुधवार तड़के टाटा मैक्स खाई में गिर जाने से एक यात्री की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। उसे रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली से देघाट जा रही टाटा मैक्स संख्या UK-19TA-2494 बुधवार तड़के लगभग साढ़े पांच बजे भतरौजखान के पास पनुवाद्योखन के पास खाई में गिर गई। हादसे में वाहन में सवार मोहित कुमार पुत्र चंदन निवासी ग्राम तिमली स्याल्दे अल्मोड़ा की मौत हो गई तथा वाहन चालक सुरेश पुत्र बहादुर राम गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि घायल वाहन चालक संगम विहार नई दिल्ली का रहने वाला है। उसका रामनगर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Ad