न्यूज निरपेक्ष, हल्द्वानी। शुक्रवार को डिप्टी कलेक्टर नवाजिस खलिक के नेतृत्व में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व अन्य विभागों द्वारा हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान गौलापार के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित मेडिकल दुकानों एवं क्लीनिकों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अवैध रूप से संचालित एक बंगाली क्लीनिक को तत्काल प्रभाव से उसे बंद कराया गया। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मौके पर ही उसका चालान भी किया। इसके अलावा पांच मेडिकल दुकानों की जांच की गई, जिनमें कुछ अनियमितताएं पाई गईं। इन दुकानों को ड्रग इंस्पेक्टर के माध्यम से नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इस दौरान उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है कि जनसामान्य को सुरक्षित एवं प्रमाणिक चिकित्सा सेवाएं प्राप्त हों। इसीलिए यह अभियान चलाया जा रहा है। भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा। इस दौरान सम्बंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें