न्यूज निरपेक्ष, हल्द्वानी। क्षेत्रीय सांसद अजय भटट ने मंगलवार को सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुचकर नैनीताल के ओखलकांडा ब्लाक के पटरानी गांव में रविवार को हुए सड़क हादसे के घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने भर्ती मरीजों एवं परिजनों से अस्पताल द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, भोजन व्यवस्था, दवाई आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में घायल मरीजों के उपचार का व्यय सरकार द्वारा उठाया जाएगा। श्री भटट ने घायलों को बहतर उपचार के साथ ही हर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश सीएमएस को दिए। इस दौरान सांसद भटट ने मृतकों एवं दुर्घटना में घायल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। वर्तमान में चिकित्सालय में 5 घायलों का उपचार चल रहा है घायलों की स्थिति सामान्य है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, नवीन भटट, रंजन बर्गली, साकेत अग्रवाल, डॉ. जीएस तितियाल, उपजिलाधिकारी राहुल साह आदि उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें