न्यूज निरपेक्ष, थराली। चमोली जिले के थराली में रविवार को कुलसारी–आलकोट– माल बजवाड़ मोटर मार्ग पर एक अल्टो कार के खाई में गिर जाने से चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस व एसडीआरएफ के जवानों ने शवों को बमुश्किल खाई से बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार अल्टो कार संख्या यूके 11 टीए 3880 रविवा दोपहर करीब 2:30 बजे किसी सवारी को छोड़ने नोणा गांव गई थी। ढालू और नोणा गांव के पास कार अचानक गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस प्रशासन की दी। मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से निकाला। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि इस हादसे में वाहन चालक दर्शन राम (54) पुत्र लूती राम निवासी पासतोली तथा दिनेश चंद्र जोशी (62) पुत्र बलराम जोशी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें