हरियाणा के नूंह स्थित एक गांव में अवैध रूप से रहकर ईंट-भट्टे पर कर रहे थे काम
नूंह (हरियाणा)। हरियाणा के नूंह में पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार किए हैं। ये सभी यहां गांव बाजडका के बिहारी ईंट भट्टे पर मजदूरी कर रहे थे। पकड़े गए सभी लोग बिना वैध दस्तावेजों के जिले में रह रहे थे। नूंह पुलिस ने सभी बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है और इनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पकड़े गए लोगों में 6 महिलाए, 4 पुरुष तथा 13 बच्चे शामिल हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि ये लोग कब और कैसे अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए। पुलिस का कहना है कि मामले में ईंट भट्टा मालिक और वहां काम कर रहे अन्य श्रमिकों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी। पुलिस ने स्थानीय ईंट भट्टा मालिकों व अन्य व्यवसायियों से अपील की है कि वे अपने कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं।
———————–
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें