न्यूज निरपेक्ष, नैनीताल। जिलाधिकारी वंदना ने शनिवार को जिले में सात उप जिलाधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। नई तैनाती के तहत राहुल शाह हल्द्वानी और परितोष वर्मा कालाढूंगी के उप जिलाधिकारी होंगे। स्थानांतरण आदेश के तहत परितोष वर्मा उप जिलाधिकारी हल्द्वानी से उप जिलाधिकारी कालाढूंगी, राहुल शाह उप जिलाधिकारी रामनगर से उप जिलाधिकारी हल्द्वानी, तुषार सैनी उप जिलाधिकारी (न्यायिक) हल्द्वानी से उप जिलाधिकारी कैचीधाम, प्रमोद कुमार उप जिलाधिकारी (न्यायिक) नैनीताल से उप जिलाधिकारी रामनगर, रेखा कोहली उप जिलाधिकारी कालाढूंगी से उप जिलाधिकारी (न्यायिक) हल्द्वानी, विपिन चन्द्र पन्त उप जिलाधिकारी श्री कैचीधाम से प्रभारी अधिकारी, जिला कार्यालय नैनीताल तथा नवाजिश खलीक को प्रभारी अधिकारी मुख्यालय उप जिलाधिकारी (न्यायिक) से उप जिलाधिकारी नैनीताल बनाया गया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें