न्यूज निरपेक्ष, काशीपुर। पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा की पत्नी रानी मणिमाला सिंह का निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थीं और मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सोमवार सुबह लगभग 9 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। रानी मणिमाला सिंह की अंतिम यात्रा मंगलवार सुबह नौ बजे धनौरी फार्म स्थित निवास स्थान से निकाली जाएगी। भगवंतपुर धनौरी में ही राजा फार्म के पीछे बाग में उनका अंतिम संस्कार होगा। मणिमाला सिंह अपने पीछे पुत्र नरेंद्र चंद सिंह व विरेंद्र चंद सिंह, पुत्रवधू कामाक्षी सिंह व काजल सिंह, बेटी दिव्या सिंह व दामाद उदयभान नारायण सिंह को छोड़ गई हैं।रानी मणिमाला के निधन की सूचना पर जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों ने पूर्व सांसद के आवास पर पहुंचकर शोक जताया। इस मौके पर मेयर दीपक बाली, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, राजीव अग्रवाल, विधायक आदेश चौहान, कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, शमशुद्दीन, अशोक सक्सेना, संदीप सहगल, मनोज जोशी आदि मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें