देहरादून के धूलकोट में छत्तीसगढ़ के युवक व उसकी पत्नी ने लगा ली फांसी
न्यूज निरपेक्ष, देहरादून। देहरादून के धूलकोट में छत्तीसगढ़ के युवक और उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दंपति के शव मजदूर आवास के पाइप में फंदे से लटके मिले। खुदकुशी का कारण आपस में विवाद होना बताया जा रहा है। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि दोनों ने घर से भागकर दस महीने पहले ही शादी की थी। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं।
प्रेमनगर थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि धूलकोट में ग्राफिक एरा अस्पताल के निर्माणाधीन भवन में काम कर रहे इलेक्ट्रीशियन और उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंची तो भास्कर लाल (28) पुत्र बाबूराम चंद्राकर निवासी कुआं, तहसील सहसपुर लोहारा, थाना पिपरिया, जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़ और उसकी पत्नी जनिक गौड़ (26) के शव मजदूर आवास की छत पर लगे पाइप से लटके मिले। पुलिस ने वीडियोग्राफी कर शवों को फंदे से उतारा। शुरुआती जांच में दोनों के आत्महत्या करने की बात सामने आई। प्रेमनगर थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि घटना को लेकर अन्य मजदूरों से पूछताछ की गई। इस दौरान पता चला कि जनिक और भास्कर ने करीब दस महीने पहले भागकर शादी की। भास्कर इलेक्ट्रीशियन था। डेढ़ महीने पहले जनिक के साथ धूलकोट पहुंचा था। पत्नी भी काम में हाथ बंटाती थी। साथ में रहने वाले मजूदरों को दोनों के बीच झगड़ा होने का पता लगा। भास्कर रोजाना सुबह मोटर चलाकर निर्माणाधीन स्थल पर टैंकों में पानी भरता था। सुबह जब उसने पानी नहीं भरा तो लोग उसके निवास पर पहुंचे। वहां अंदर से कुंडी बंद थी। जब दरवाजा तोड़ा गया तो दोनों फंदे से लटके मिले।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें