मॉस्को। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से दो रूसी और एक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री को लेकर सोयुज कैप्सूल रविवार को कजाकिस्तान में सफलता पूर्वक उतर गया। इन अंतरिक्ष यात्रियों ने सात महीने तक अंतरिक्ष में शोध कार्य किया और सकुशल धरती पर लौट आए।
रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के अनुसार, रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी ओविचिनिन और इवान वैगनर तथा अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट को लेकर कैप्सूल सुबह 6:20 बजे कज़ाख मैदान पर उतरा। रोस्कोस्मोस ने कहा कि पैराशूट की मदद से लैंडिंग सफलताापूर्व हुई। नासा ने एक बयान में कहा कि तीनों अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष में 220 दिन बिताए और पृथ्वी की 3,520 बार परिक्रमा की। एजेंसी ने बताया कि संयोग से रविवार को अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रा पेटिट ने अपना 70वां जन्मदिन भी मनाया। नासा ने कहा कि चालक दल कजाकिस्तान के कारागांडा में रिकवरी स्टेजिंग क्षेत्र में पहुंचेगा। इसके बाद पेटिट नासा के विमान में सवार होकर ह्यूस्टन में जॉनसन स्पेस सेंटर के लिए रवाना होंगे, जबकि रोस्कोस्मोस ने कहा कि ओविचिन और वैगनर रूस के स्टार सिटी में एक प्रशिक्षण बेस के लिए रवाना होंगे। बीते शुक्रवार को ओविचिन ने जापानी अंतरिक्ष यात्री ताकुया ओनिशी को आईएसएस की कमान सौंपी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें