न्यूज निरपेक्ष, अल्मोड़ा। उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष महेश्वर मेहरा ने गुरुवार को धारानौला स्थित चाय बोर्ड कार्यालय में पदभार संभाल लिया। इस दौरान बोर्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। बाद में उपाध्यक्ष मेहरा ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की और चाय की खेती को बढ़ावा देने के लिए ठोस योजना पर काम करने के निर्देश दिए। मेहरा ने मुख्यमंत्री धामी और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसका वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में जहां भी सम्भावनाएं होंगी वहां चाय के बागानों को विकसित किया जाएगा। सरकारी योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए भरसक प्रयास किये
जाएंगे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें