न्यूज निरपेक्ष, नैनीताल। मंगलवार सुबह सड़क हादसे में अल्मोड़ा निवासी वृद्धा की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मां-बेटा अपनी स्कार्पियो कार से अल्मोड़ा से रामनगर जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के जौहरी बाजार निवासी तथा वीवी ज्वैलर्स के स्वामी विनय वर्मा अपनी मां उमा वर्मा (71 वर्ष) को इलाज के लिए रामनगर ले जा रहे थे। जोखिया के पास सामने से अचानक एक पर्यटक वाहन आ गया। उससे बचने के प्रयास में विनय ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और स्कॉर्पियो करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। राहगीरों ने हादसे की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। तल्लीताल थाने से एसआई सतीश उपाध्याय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बाहर निकाला। घायलों को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उमा वर्मा को मृत घोषित कर दिया। विनय वर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतका रामनगर में अपनी शिक्षिका बेटी के पास जा रही थीं। घटना पर अल्मोड़ा के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज हादसे की जांच शुरू कर दी है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें