न्यूज निरपेक्ष, हल्द्वानी। यहां नीलियम कॉलोनी क्षेत्र में 7 साल की मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह बच्ची खेत में बेहोशी की हालत में मिली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस, फोरेंसिक विशेषज्ञ और डॉग स्क्वॉड घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही हैं। साथी पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है.
बच्ची का परिवार रामपुर उत्तर प्रदेश के का रहने वाला है और वर्तमान में हल्द्वानी के नीलियम कॉलोनी में रहकर बटाई पर खेती करता है। पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि वह रात में बच्ची के साथ सोई थी। सुबह नींद खुलने पर बच्ची बिस्तर से गायब थी। बताया जा रहा है कि बच्ची के चेहरे और शरीर पर कई जगह निशान हैं। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोषी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि परिवार के अन्य सदस्य भी घटना को छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी का कहना है कि मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें