न्यूज निरपेक्ष, रामनगर। अल्मोड़ा जिले के सल्ट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जाख में सोमवार देर शाम एक भालू ने दो महिलाओं और एक वृद्ध व्यक्ति पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना अल्मोड़ा वन प्रभाग के मोहान रेंज में हुई, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत है।
जानकारी के अनुसार तारी राम जंगल में अपनी गाय-बकरियों को लेने गए थे, तभी भालू ने उन पर अचानक हमला कर दिया। इसके कुछ देर बाद उसी क्षेत्र में विवाह समारोह से लौट रही दो महिलाओं मोहनी देवी और पुष्पा देवी पर भी भालू ने हमला कर दिया। भालू ने तीनों को बुरी तरह घायल किया है। ग्रामीणों और वनकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को रामनगर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पुष्पा देवी और तारी राम की गंभीर हालत देख उन्हें हायर सेंटर रेफर किया, जबकि मोहनी देवी का इलाज रामनगर में चल रहा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें