मेष
अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो
व्यावसाय में लाभ होगा। कहीं से उपहार की प्राप्ति होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से न उलझें। शेयर मार्केट अनुकूल फल देगा। लेनदेन में सावधानी बरतें। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पर्यटन स्थलों की सैर का विचार फिलहाल टाल दें। मंदिर में गरीबों को दान दें।
————
वृषभ
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
सामाजिक कार्यों में भागीदारी करने का मौका मिलेगा। घर पर मेहमान का आगमन होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। किसी बड़े कार्य में माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। विदेश यात्रा का योग बनेगा। शत्रुओं से सावधान रहें। संतान को लेकर कोई शुभ सूचना मिलेगी। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।
————-
मिथुन
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
नई नौकरी के लिए प्रयास सफल होंगे। शेयर बाजार तथा म्यूचुअल फंड में निवेश आज टाल दें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। परिवार में स्वास्थ्य कारणों से तनाव रहेगा। व्यवसाय को लेकर अचानक यात्रा करनी पड़ेगी। प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नया व्यापार शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। नया वाहन खरीदने की योजना बनेगी।
————
कर्क
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। व्यवसाय ठीक चलने से आय में वृद्धि होगा। पड़ोसियों के साथ विवाद से बचें। कहीं से शुभ समाचार मिलेगा। यात्रा के दौरान कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें। लेनदेन में सावधानी बरतें। सट्टा व लौटरी से दूर रहें। घर आए मेहमान का सम्मान करें। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल में दर्शन करने का मौका मिलेगा।
—————
सिंह
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। रोजगार के लिए किए प्रयास सफल होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। धार्मिक यात्रा का मौका मिल सकता है। पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। शेयर बाजार में निवेश लाभकारी रहेगा। पहाड़ों की यात्रा को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा।
—————–
कन्या
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
नई नौकरी के लिए यात्रा का योग है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भवन अथवा भूमि खरीदने का योग है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सट्टा तथा लॉटरी से दूर रहें। सोने-चांदी के आभूषण खरीदने की योजना बनेगी। घर आए साधू-संतों को दान दें। गाय की सेवा करें।
————–
तुला
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार ठीक चलेगा। सोने-चांदी पर निवेश करना शुभ रहेगा। किसी धार्मिक स्थल में जाने का योग बनेगा। परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। नये कार्य में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। नई नौकरी मिलने का योग बना है।
————–
वृश्चिक
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
राजकीय सेवा में जाने की योजना सफल होगी। यात्रा में सावधानी बरतें।अनजान लोगों पर भरोसा न करें। परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यवसाय में लाभ होगा। शेयर मार्केट व सोने में निवेश करना लाभकारी होगा। पारिवारिक कारणों से यात्रा का योग बन सकता है। नदियों से दूर रहें। वाहन सावधानी से चलाएं।
————
धनु
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
नौकरी को लेकर शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार साधारण रहेगा। नौकरी में पदोन्नति का योग है। शेयर मार्केट लाभ देगा। विदेश की यात्रा का योग बन सकता है। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी परिचित के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। वाणी पर सयंम बरतें। घर आए मेहमान का सत्कार करें। गौ माता की सेवा करें।
—————
मकर
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
व्यवसाय में जोखिम रहेगा। नौकरी में भाग्य का साथ मिलेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शेयर मार्केट में निवेश की योजना फिलहाल टाल दें। ऑनलाइन खेलों तथा सट्टे से दूर रहें। मन में अज्ञात कारणों से चिंता बनी रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। पड़ोसियों के साथ विवाद हो सकता है। धर्मस्थल जाने की योजना बनेगी।
—————
कुंभ
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। शेयर मार्केट और आभूषणों में निवेश शुभ होगा। नौकरी में पदोन्नति का योग है। निराश्रतों की सेवा करने का मौका मिलेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। भूमि और भवन खरीदने की योजना सफल होगी। किसी धार्मिक स्थल के दर्शन करने का मौका मिलेगा। शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं,सावधानी बरतें।
—————
मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
व्यावसाय में अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। दिल के रोगियों की सेहत बिगड़ सकती है। लेनदेन में सावधानी बरतें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी मंदिर में गरीबों को दान दें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। नई नौकरी मिल सकती है।
—————-
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें