आज का राशिफल 11 अप्रैल 2025

खबर शेयर करें 👉

मेष
अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो
व्यावसाय में लाभ होगा तथा कारोबार में वृद्धि होगी। लेनदेन में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कहीं से शुभ सूचना मिल सकती है। नया वाहन खरीदने का योग है। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नेति का योग है। शेयर मार्केट में निवेश अच्छा रहेगा, ऑनलाइन खेलों और लाटरी से दूर रहें। पड़ोसियों से विवाद से बचें।
————

वृषभ
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
सामाजिक कार्यों में भागीदारी का मौका मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। वाणी पर संयम रखें। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। नई नौकरी व नये व्यापार के लिए प्रयास सफल होंगे। व्यापार में लाभ होगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। सोशल मीडिया पर समय कम बिताएं।
————-

मिथुन
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
यात्रा के दौरान वस्तुओं की सुरक्षा को लेकर सावधानी बरते। किसी से बेवजह विवाद हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यवसाय में लाभ होगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। शेयर मार्केट व सोने में निवेश करना लाभकारी होगा। पारिवारिक कारणों से यात्रा का योग बन सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।
————

कर्क
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
किसी भी प्रकार के झगड़े व विवाद से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आग से हानि हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलने से आय में वृद्धि होगा। यात्रा में सतर्कता बरतें। पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा को टाल दें। आभूषणों की खरीद का विचार मन में आएगा। लेनदेन में सावधानी बरतें। शत्रु साजिश रचेंगे लेकिन विफल रहेंगे।
—————

सिंह
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
कहीं शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति का योग हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। विदेश की यात्रा का योग बन सकता है। बड़ा काम करने की योजना बनेगी। व्यवसाय तथा शेयर मार्केट में लाभ होगा। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी परिचित के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। वाणी पर सयंम बरतें। गाय की सेवा करें।
—————–

कन्या
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
व्यावसायिक कारणों से चिंता तथा तनाव हो सकता है। मन में नकारात्मकता का भाव आ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। गैर जरूरी वस्तुओं पर खर्च करने से बचें। व्यवसाय साधारण चलेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। लापरवाही से शारीरिक कष्ट हो सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। वाणी पर नियंत्रण रखें।
————–

तुला
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
अनजान के साथ व्यवसायिक समझौते में विशेष सावधानी बरतें। नौकरी में भाग्य का साथ मिलेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देंगे। ऑनलाइन खेलों तथा सट्टे से दूरी बनाएं। किसी सामाजिक कार्य में भागीदारी करने का मौका मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।
————–

वृश्चिक
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
शेयर बाजार तथा म्यूचुअल फंड में निवेश का जोखिम न लें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। नौकरी में उन्नति होगी। परिवार में स्वास्थ्य कारणों को लेकर चिंता बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में भागीदारी का योग है। प्रशासन संबंधी कार्य सफल होगें। नये व्यापार का विचार मन में आएगा। जमीन तथा नये वाहन खरीदने की योजना सफल होगी।
————

धनु
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। शेयर मार्केट और आभूषणों में निवेश शुभ रहेगा। सट्टे व लॉटरी में सोच समझकर ही पैसा लगाएं। नौकरी में पदोन्नति का योग है। निराश्रतों की मदद करने का मौका मिलेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। भूमि खरीद का योग बन सकता है। धार्मिक यात्रा सफल रहेगी।
—————-

मकर
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
शारीरिक कष्ट संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार ठीक चलेगा। सोने-चांदी पर निवेश करना शुभ रहेगा। किसी धार्मिक स्थल में जाने का योग बनेगा। परिजनों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। ससुरालियों का सहयोग मिलेगा।
—————

कुंभ
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
नया कार्य शुरू करने की योजना सफल होगी। नई नौकरी की प्राप्ति का योग है। अज्ञात कारणों से मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। धार्मिक यात्रा का मौका मिल सकता है। पड़ोसियों से मदद मिलेगी। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। शेयर बाजार में निवेश लाभकारी रहरेगा।
—————

मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आभूषण तथा संपत्ति की खरीद में सफलता मिलेगी। रोजगार को लेकर चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भवन निर्माण का विचार मन में आएगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। ऑनलाइन खेलों में भाग्य आजमा सकते हैं। घर आए साधू को दान दें।

—————-