मेष
अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो
भूमि-भवन की खरीदारी में विशेष सावधानी बरतें। कोई शुभ सूचना से मन प्रसन्न रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अधिकारियों के साथ तालमेल रखें। व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। नया व्यवसाय शुरू करने से पहले परिजनों की सहमति जरूर लें। शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे। संक्रामक रोग का खतरा बना रहेगा। दूर की यात्रा को आज टाल दें। शेयर मार्केट में सोचसमझकर निवेश करें।
—————-
वृषभ
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
नौकरी में पदोन्नति होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। धार्मिक यात्रा करने का मौका मिलेगा। किसी प्रियजन से उपहार प्राप्त होगा। परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ सैर करने का मौका मिलेगा। नया वाहन खरीदने का योग है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। पहाड़ों की यात्रा को टालना अच्छा रहेगा।
—————-
मिथुन
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
संतान की नौकरी को लेकर अच्छा समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे, पदोन्नति का योग है। व्यवसाय में लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में निवेश लाभकारी रहेगा। रुके हुए सरकारी कार्य में सफलता मिलेगी। मेहमानों का घर में आगमन हरोगा। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने का मौका मिलेगा।
—————-
कर्क
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
रोजगार को लेकर अच्छी खबर मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पानी से हादसे का खतरा है, सावधानी बरतें। व्यापार को लेकर यात्रा करनी पड़ेगी। पड़ोसियों से विवाद से बचें। मेहनत का फल मिलेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। आभूषणों की खरीद का योग है। पुराने साथी से मुलाकात होगी। संतान के मांगलिक कार्य को लेकर अच्छी सूचना प्राप्त होगी। साधू-संतों का सत्कार करें।
—————–
सिंह
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
नया व्यापार शुरू करने की योजना सफल होगी। नौकरी पेशा जातकों को अधिकारियों की ओर से सराहना मिलेगी। परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर तनाव हो सकता है। पुरानी बीमारी परेशान करेगी। शत्रुओं से सावधान रहें। नदियों में स्नान करने से परहेज करें। शेयर बाजार तथा आभूषणों में निवेश करना लाभकारी रहेगा। भूमि और भवन खरीद की योजना सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।
—————-
कन्या
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। राजनीति में सक्रिय जातकों को पद और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। व्यापार में जोखिम बना रहेगा। शुगर व दिल के मरीज स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। कारोबार सामान्य रहेगा। साधु-संतों का घर में आगमन होगा। जीनवसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। दोपहर बाद लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है।
—————-
तुला
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
घर पर मेहमानों का आगमन होने से खुशी मिलेगी। व्यापार में अपेक्षित लाभ होगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। कहीं से शुभ समाचार मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भागीदारी करने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों से सराहना मिलेगी। अनजान लोगों से बहसबाजी करने से बचें। संतान को लेकर सुखद समाचार मिलने का योग है।
—————-
वृश्चिक
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
अस्थि रोग परेशान कर सकता है। आर्थिक कारणों से मन परेशान रहेगा। सरकारी कार्यों में आंशिक सफलता मिलेगी। मांगलिक कार्यों में भागीदारी का मौका मिलेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। बाहर भोजन करने से बचें। किसी धार्मिक स्थल पर गरीबों को दान देना फलदायक होगा। वाणी पर संयम रखें। ऑनलाइन जॉब के लिए किए प्रयास सफल होने का योग है।
—————-
धनु
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
नौकरी में अधिकारियों की सराहना मिलेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। सफर के दौरान किसी से विवाद हो सकता है। शेयर मार्केट व म्यूचुअल फंड में निवेश करना लाभकारी रहेगा। ऑनलाइन खेलों से दूर रहें। सामाजिक व धार्मिक कार्यों से मान-सम्मान मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी की राय का सम्मान करें। बाहर भोजन करने से बचें।
—————-
मकर
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
चोट व बीमारी के कारण शारीरिक कष्ट रहेगा। दिल के मरीज अपना विशेष ध्यान रखें। दूर की यात्रा को टालना बेहतर रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। अनजान व्यक्ति की बात पर भरोसा न करें। ऑनलाइन व्यापार से जुड़े जातकों को अपेक्षित लाभ होगा। शेयर मार्केट में निवेश लाभ देगा। सट्टा और लॉटरी से दूर रहें। भूमि की खरीद में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
—————-
कुंभ
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
नया वाहन खरीदने की योजना सफल रहेगी। पर्यटन स्थल की यात्रा की योजना बन सकती है। किसी से बेवजह विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। संतान की सफलता को लेकर शुभ समाचार मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। परिवार के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। कपड़े के कारोबारियों के लिए दिन लाभ देने वाला है।
—————-
मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
संतान को लेकर शुभ समाचार मिलेगा। नई नौकरी तथा पदोन्नति का योग है। व्यापार में लाभ होगा। घर पर मेहमानों का आगमन होने से प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मन में तनाव हो सकता है। पुराने शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सफल होंगे। भूमि-भवन की खरीद का योग है। हवाई यात्रा करने का मौका मिलेगा। नदी-तालाब में स्नान करने से परहेज करें।
—————-
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें