मेष
अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो
कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे, पदोन्नति का योग है। व्यवसाय में लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में निवेश लाभकारी रहेगा। अदालती कार्य में सफलता मिलेगी। मेहमानों का घर में आगमन हरोगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक स्थल में दर्शन करने का मौका मिलेगा।
—————-
वृषभ
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पानी से हादसे का खतरा है, सावधानी बरतें। व्यापार को लेकर यात्रा करनी पड़ेगी। पड़ोसियों से विवाद से बचें। मेहनत का फल मिलेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। आभूषणों की खरीद का योग है। पुराने साथी से मुलाकात होगी। संतान के रोजगार को लेकर शुभ सूचना प्राप्त होगी। साधू-संतों का सत्कार करें।
—————-
मिथुन
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
कीमती सामान की खरीदारी में सावधानी बरतें। घर में कलह हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अधिकारियों के साथ तालमेल रखें। परिवार को समय दें। व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए दिन शुभ है। शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य खराब होने से मन में तनाव रहेगा। शेयर मार्केट में सोचसमझकर निवेश करें।
—————-
कर्क
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
नौकरी में पदोन्नति होगी। व्यापार-व्यवसाय से मनचाहा लाभ होगा। धार्मिक यात्रा करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी को उपहार दें। परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। नया वाहन खरीदने का योग है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। पहाड़ों की यात्रा को टालना अच्छा रहेगा।
—————–
सिंह
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। राजनीति में सक्रिय जातकों को पद और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। व्यापार में जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। कारोबार सामान्य रहेगा। साधु-संतों का घर में आगमन होगा। जीनवसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। दोपहर बाद लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है।
—————-
कन्या
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
नया व्यापार शुरू करने से पहले परिजनों की राय जरूर लें। नौकरी पेशा जातकों को अधिकारियों की ओर से सराहना मिलेगी। परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर तनाव हो सकता है। पुरानी बीमारी उभर सकती है। शत्रुओं से सावधान रहें। नदियों में स्नान से परहेज करें। शेयर बाजार तथा आभूषणों में निवेश लाभकारी रहेगा। भूमि और भवन की खरीद की योजना सफल रहेगी।
—————-
तुला
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
पुराना रोग परेशान कर सकता है। आर्थिक कारणों से मन अशांत रहेगा। सरकारी कार्यों में आंशिक सफलता मिलेगी। मांगलिक कार्यों में भागीदारी का मौका मिलेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। बाहर भोजन करने से बचें। किसी धार्मिक स्थल पर गरीबों को दान देना फलदायक होगा। वाणी पर संयम रखें। ऑनलाइन जॉब के लिए किए प्रयास सफल होने का योग है।
—————-
वृश्चिक
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
घर पर मेहमानों का आगमन होने से घर में प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में अपेक्षित लाभ होगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। कहीं से शुभ समाचार मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भागीदारी करने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों से सराहना मिलेगी। अनजान लोगों से बहसबाजी से बचें। संतान को लेकर सुखद समाचार मिलने का योग है।
—————-
धनु
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरी में अधिकारियों से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शत्रु हावी होने की कोशिश करेंगे। शेयर मार्केट व म्यूचुअल फंड में भाग्य आजमा सकते हैं। ऑनलाइन खेलों से दूर रहें। सामाजिक व धार्मिक कार्यों से मान-सम्मान मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को समय दें। बाहर भोजन करने से बचें।
—————-
मकर
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
चोट व पुरानी बीमारी उभरने से शारीरिक कष्ट संभव है, सावधानी बरतें। दिल के मरीज अपना विशेष ध्यान रखें। दूर की यात्रा को चालना बेहतर रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। अनजान व्यक्ति की बात पर भरोसा न करें। ऑनलाइन व्यापार से जुड़े जातकों को अपेक्षित लाभ होगा। शेयर मार्केट में निवेश लाभ देगा। सट्टा और लॉटरी से दूर रहें। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
—————-
कुंभ
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
घर पर मेहमानों का आगमन होने से प्रसन्नता रहेगी। संतान को लेकर शुभ समाचार मिलेगा। नई नौकरी तथा पदोन्नति का योग है। व्यापार में लाभ होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मन में तनाव हो सकता है। पुराने शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सफल होंगे। भूमि-भवन की खरीद का योग है। अचानक यात्रा करनी पड़ेगी। आग से बचाव करें।
—————-
मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
मन प्रसन्न रहेगा। पर्यटन स्थल की यात्रा की योजना बन सकती है। नया वाहन खरीदने की योजना सफल होगी। किसी से बेवजह विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। संतान की सफलता को लेकर शुभ समाचार मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। परिवार के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंता रहेगी। धर्मस्थल पर गरीबों को दान दें।
—————-
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें