आज का राशिफल 14 अप्रैल 2025

खबर शेयर करें 👉

मेष
अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो
नौकरी को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यवसाय में निवेश करना शुभ रहेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। किसी बात को लेकर मन में चंचलता रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। रुके हुए कार्य बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बाहर भोजन करने से बचें। दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

—————-

वृषभ
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा जातकों को अधिकारियों से सराहना मिलेगी। पुराना रोग उभर सकता है। दिल के रोगी अपना विशेष ध्यान रखें। संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। शत्रुओं से सावधान रहें। आग से खतरा संभव है, सावधानी बरतें। शेयर बाजार तथा आभूषणों में निवेश शुभ रहेगा। वाहन खरीदने की योजना बनेगी।
—————-

मिथुन
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
ऑनलाइन नौकरी का योग है। मित्रों से विवाद संभव है। वाणी पर संयम रखें। नौकरी में अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल रखें। परिवार में बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए दिन शुभ है। शत्रु बेवजह विवाद पैदा करने की कोशिश करेंगे। भूमि तथा वाहन खरीदने की योजना बनेगी। प्रेम प्रसंग सफल रहेंगे।
—————-

कर्क
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
व्यापार में लाभ होगा। कहीं से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार को लेकर यात्रा करनी पड़ेगी। परिजनों से वाद-विवाद से बचें तथा वाणी पर संयम बरतें।। मेहनत का फल मिलेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। भूमि और भवन खरीदने की योजना सफल रहेगी। सोने-चांदी में निवेश करना शुभ रहेगा। पुराने साथी से मुलाकात होगी। गौमाता की सेवा करें।

—————-

सिंह
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
राजनितिक कार्यों में भागीदारी करने का मौका मिलेगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में हानि संभव है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। परिवार में जमीन-जायजाद को लेकर विवाद हो सकता है। कारोबार सामान्य रहेगा। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। किसी धार्मिक स्थल पर गरीबों को फल तथा शर्बत बांटना फलदायक होगा।
—————-

कन्या
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं। संतान के स्वास्थ्य को लेकर राहत की खबर मिलेगी। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। नया वाहन खरीदने का योग है। भूमि-भवन खरीदने में खरीदने में जल्दबाजी न करें। ऑनलाइन निवेश करने में सावधानी बरतें।
—————-

तुला
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
नये कार्य सफल होंगे। व्यापार में लापरवाही से बड़ी धनहानि संभव है। किसी धार्मिक अनुष्ठान में भागीदारी करने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों से सराहना मिलेगी। पड़ोसियों से विवाद संभव है। अनजान लोगों की बातों पर भरोसा न करें। संतान को लेकर सुखद समाचार मिलने का योग है। मादक पदार्थों के सेवन से परहेज करें।
—————-

वृश्चिक
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आर्थिक कारणों से मन अशांत रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। पहाड़ों की यात्रा को टाल दें। जीवनसाथी को उपहार देने का मौका मिलेगा। सरकारी कार्य बनेंगे। नौकरी के लिए किए प्रयास सफल होंगे। परिवार तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। किसी धार्मिक स्थल पर गरीबों को भोजन कराना फलदायक होगा। वाणी पर संयम रखें।
—————-

धनु
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
नौकरी को मन में चिंता बनी रहेगी। कारोबार अच्छा लाभ देगा। शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे। बेवजह विवाद से बचें तथा वाणी पर नियंत्रण रखें। शेयर मार्केट व म्यूचुअल फंड में निवेश करना लाभदायक रहेगा। ऑनलाइन खेलों और सट्टे से दूर रहें। सामाजिक व धार्मिक कार्यों में भागीदारी का मौका मिलेगा मान-सम्मान मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।
—————-

मकर
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
घर पर मेहमानों का आगमन होने से प्रसन्नता रहेगी। संतान को लेकर शुभ समाचार मिलेगा। नई नौकरी का योग है। व्यापार में हानि संभव है। शत्रु हावी होने की कोशिश करेंगे। नौकरी में अधिकारियों की सराहना मिलेगी। नये आभूषण खरीदने की योजना सफल रहेगी। पड़ोसियों के साथ वाद-विवाद से बचें। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य का ध्यान दें।
—————-

कुंभ
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कार्यस्थल पर असावधानी से शरीर को कष्ट हो सकता है। नदियों में स्नान से बचें। परिवार के साथ किसी धर्म स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। अनजान लोगों के साथ लेनदेन करने से बचें। व्यापार में लाभ होगा। शेयर मार्केट में निवेश सोच समझकर कर ही करें। सट्टा और लॉटरी से दूर रहें। घर आए मेहमान का सत्कार करें। बाहर भोजन करने से परहेज करें।
—————-

मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
व्यवसाय में लाभ होगा। नई नौकरी का योग है। कार्य में अधिकारियों की सराहना मिलेगी। नदियों से दूर रहें। बाहर भोजन करने से बचें। परिजनों के साथ बेवजह विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। विदेश यात्रा की योजना बनेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति तथा बदलाव का योग है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।

—————-