आज का राशिफल 15 अप्रैल 2025

खबर शेयर करें 👉

मेष
अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो
नौकरी में उन्नति होगी। शत्रु बड़े कार्य में बाधा डाल सकते हैं। परिवार में बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धार्मिक कार्यों में भागीदारी का योग है। प्रशासन संबंधी कार्य सफल होंगे। नया व्यापार शुरू करने के लिए दिन शुभ है। जमीन तथा नये वाहन की खरीद के प्रयास सफल होंगे। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।
————

वृषभ
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
व्यावसाय में लाभ होगा तथा कारोबार में वृद्धि होगी। कीमती सामान की खरीद सफल रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति का योग है। शेयर मार्केट, ऑनलाइन कार्यों में लाभ होगा। सहयोगियों के साथ से विवाद से बचें। लेनदेन में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नदियों में स्नानसे परहेज करें। कहीं से शुभ सूचना मिल सकती है।
————-

मिथुन
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
साथियों के साथ विवाद से बचें। वाणी पर संयम रखें। संक्रामक बीमारी का खतरा बना रहेगा। आग से हानि हो सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। अचानक यात्रा का योग बन सकता है। भूमि-भवन खरीदने के प्रयास सफल रहेंगे। लेनदेन में सावधानी बरतें। शत्रुओं की हार होगी। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। सट्टा व लौटरी से दूर रहें।।

————

कर्क
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
रोजगार को लेकर शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभ देगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आभूषण तथा संपत्ति की खरीद-फरोख्त में सफलता मिलेगी। भाग्योन्नति का योग है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। घर आए साधू को दान दें। माता के मंदिर में दर्शन कर गरीबों को फल तथा अनाज का दान करें।
—————

सिंह
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
व्यापार में अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। शेयर मार्केट और आभूषणों में निवेश शुभ रहेगा। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। नौकरी में पदोन्नति का योग है। गरीबों को दान दें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। भूमि खरीद का प्रबल योग है। धार्मिक यात्रा सफल रहेगी। परिवार के साथ हिल स्टेशन में सैर करने की योजना बन सकती है।
—————–

कन्या
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कारोबार में लापरवाही से हानि हो सकती है। सगे संबंधी विवाद पैदा कर सकते है। अनजान लोगों पर विश्वास न करें। वाणी पर संयम रखें। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। शेयर मार्केट व सोने में निवेश करना लाभकारी होगा। पारिवारिक कारणों से यात्रा का योग बन सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।
————–

तुला
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
नया कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। रोजगार प्राप्ति का योग है। शत्रुओं की ओर से नुकसान पहुंचाने की आशंका है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। व्यवसायिक कार्यों के लिए दिन भागदौड़ भरा रहेगा। पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होगा। शेयर बाजार में निवेश लाभकारी रहेगा। ऑनलाइन खेलों से दूर रहें।
————–

वृश्चिक
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
व्यापार में लाभ होगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी का मौका मिलेगा। नई नौकरी व नये व्यापार के लिए प्रयास सफल होंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। ऑनलाइन व्यापार और सट्टे से बचें। पर्वतीय क्षेत्र की यात्रा पर जाना होगा। वाहन सावधानी से चलाएं। नौकरी में अधिकारियों की सराहना और सहयोग मिलेगा।
————

धनु
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम प्रसंग सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का मौका मिलेगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देगा। ऑनलाइन खेलों तथा सट्टे से दूरी बनाएं। मन में अज्ञात कारणों से चिंता बनी रहेगी। संतान के शिक्षण को लेकर अच्छा समाचार मिलेगा। पुराने मित्र से संपर्क होगा।
—————-

मकर
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
नौकरी में पदोन्नति होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। विदेश की यात्रा का योग है। बड़ा काम करने की योजना बनेगी। व्यवसाय तथा शेयर मार्केट में लाभ होगा। दिल के मरीज अपना विशेष ध्यान दें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। बाहर भोजन करने से बचें। वाणी पर संयम बरतें। परिजनों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। मंदिर में दान दें।
—————

कुंभ
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। नौकरी में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक कारणों से तनाव हो सकता है। वाहन खरीदने की योजना सफल रहेगी। व्यवसाय साधारण रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है।
—————

मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सोने-चांदी पर निवेश करना शुभ रहेगा। किसी धार्मिक स्थल में जाने का योग बनेगा। परिजनों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
—————-