मेष
अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो
संक्रामक रोगों का खतरा रहेगा। किसी भी नया कार्य शुरू करने से पहले सोच विचार कर लें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। संपत्ति को लेकर रुके कार्य सफल होंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा का योग है। बाहर भोजन करने से परहेज करें। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।
वृषभ
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
धार्मिक कार्य के लिए यात्रा करने का मौका मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। प्रशासन संबंधी लंबित कार्य सफल होंगे। समय की अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से कोई भी कार्य न करें। किसी के साथ विवाद में न पड़ें। संक्रामक रोगों का खतरा बना रहेगा।
मिथुन
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
मन प्रसन्न रहेगा। कहीं से दुखद खबर प्राप्त हो सकती है। घरेलू कार्यों को लेकर दौड़धूप अधिक होगी। किसी के भी साथ अभद्रता न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। विदेश जाने की योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय खुशी-खुशी बीतेगा। नया व्यापार शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। किसी का व्यवहार मन को विचलित कर सकता है।
कर्क
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
स्वास्थ्य खराब होने से चिड़चिड़ाहट रहेगी। खान-पान पर ध्यान दें। आर्थिक कारणों से चिंता बनी रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों को लेकर मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की सहायता प्राप्त होगी। नौकरी के लिए किए प्रयास सफल होंगे। कहीं से राहत देने वाली खबर मिलेगी।
सिंह
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
शुभ सूचना प्राप्त होगी। राजनीति से जुड़े लोगों के आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। पुराने साथियों से मुलाकात होगी। नये मित्र बनेंगे। कोई बड़ा कार्य करने की योजना कार्यरूप लेगी। पहाड़ों की यात्रा करने का मौका मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। कुसंगति से दूर रहें। लॉटरी तथा सट्टे में पैसा बर्बाद न करें। पड़ोसियों के साथ विवाद से बचें। किसी पर व्यंग्य करने से तिरस्कार मिलेगा।
कन्या
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
व्यापार लाभ देगा। कोई बड़ा कार्य सफल होने से प्रसन्नता रहेगी। नदी-नालों से दूरी बनाकर रखें। दूसरों के काम में दखल न दें। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नया भवन व भूमि की खरीद की योजना सफल रहरेगी। संतान को लेकर अच्छी खबर मिलेगी।
तुला
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
नई नौकरी मिलेगी। शुगर व दिल के रोगी स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। दूर की यात्रा को टालना बेहतर रहेगा। बनते काम बिगड़ सकते हैं। संतान को लेकर अच्छी खबर मिलेगी। व्यापार ठीक चलेगा। यात्रा में विशेष सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भागीदारी करने का मौका मिलगा।
वृश्चिक
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
कहीं से अच्छा समाचार प्राप्त होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। उधार दी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा का उद्देश्य सफल होगा। सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। व्यापार ठीक चलेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। घर पर प्रसन्नता बनी रहेगी। ऑनलाइन लेनदेन में विशेष सावधानी बरतें। आग से खतरा बना रहेगा। वाणी पर संयम रखें।
धनु
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
लेन-देन में सावदानी बरतें। समय अनुकूल है। कानूनी विवादों में राहत मिलेगी। नया वाहन खरीदने की योजना बनेगी। व्यापार शुरू करने की योजना बनेगी। नौकरी वाले जातकों को अधिकारियों की सराहना मिलेगी। मित्रों के साथ समय मनोरंजक बीतेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है।
मकर
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
अपनी वाणी से किसी को भी दुखी न करें। परिजनों के साथ विवाद हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ पर्यटक स्थल की यात्रा करने का मौका मिलेगा। खट्टे फलों का सेवन करने से परहेज करें। वाहन सावधानी से चलाएं।
कुंभ
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
नई नौकरी मिलने का योग है। दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी व लापरवाही भारी पड़ सकती है। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। मन में अज्ञात कारणों से चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। हल्की हंसी-मजाक न करें। विवाद हो सकता है। किसी व्यक्ति के व्यवहार से मन खराब होगा। घर पर मेहमानों का आगमन होने से खुशी होगी। घरेलू वस्तुओं पर धन व्यय होगा।
मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
नई नौकरी के लिए प्रयास करने के लिए दिन अच्छा है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संपत्ति को लेकर भाइयों से मतभेद हो सकता है। व्यापार ठीक चलेगा। दिन अच्छा व्यतीत होगा। नौकरी में पदोन्नति का योग है। किसी धर्म स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। घर पर मेहमानों के आने से माहौल अच्छा रहेगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें