आज का राशिफल 16 जून 2025

खबर शेयर करें 👉

मेष
अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो
व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। वाहन तथा संपत्ति की खरीद-फरोख्त में सफलता मिलेगी। नई नौकरी का योग है। संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। ऑनलाइन खेलों में भाग्य आजमा सकते हैं। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। कहीं से अशुभ समाचार मिल सकता है। किसी धार्मिक स्थल केदर्शन की योजना बनेगी।
————

वृषभ
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
मनमें नकारात्मकता हावी रहेगी। शुगर के मरीज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संपत्ति की खरीद-फरोख्त में लाभ होगा। नदी-नालों से दूर रहें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नया व्यवसाय शुरू करने में माता-पिता का सहयोग मिलेगा।हवाई यात्रा करने का मौका मिल सकता है। पड़ोसियों के साथ विवाद से बचें। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। नदी-नालों से दूर रहें।
————-

मिथुन
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
मन उदास रहेगा। किसी भी प्रकार के झगड़े व विवाद से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। रासायनिक पदार्थों के प्रयोग से हानि हो सकती है। पहाड़ों की यात्रा करने का मौका मिलगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। शत्रु हावी होने की कोशिश करें। नई नौकरी के लिए किए प्रयास सफल होंगे।आग से खतरा है। वाहन सावधानी से चलाएं।
————

कर्क
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार में स्वास्थ्य कारणों को लेकर चिंता बनी रहेगी। सामाजिक कार्यों में भागीदारी का मौका मिलेगा। कोर्ट व सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। नया व्यापार शुरू करने के लिए दिन शुभ है। भूमि-भवन खरीदने का सपना पूरा होगा। जोखिम वाले स्थलों की यात्रा को टालना बेहतर रहेगा। संक्रामक बीमारी परेशान करेगी।
—————

सिंह
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
नया वाहन खरीदने की योजना सफल होगी। नौकरीपेशा लोगों के स्थानान्तरण का योग है। आभूषणों में निवेश करना अच्छा रहेगा। सगे संबंधियों के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का मौका मिलेगा। ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी बरतें। संतान के स्वास्थ्य को लेकर तनाव हो सकता है। नदियों में स्नान से परहेज करें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। कारोबार सामान्य रहेगा।
—————–

कन्या
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
सामाजिक कार्यों में भागीदारी का मौका मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। नई नौकरी के लिए किए प्रयास सफल होंगे। कार्यस्थल पर लापरवाही से चोट लगने का खतरा है। संपत्ति को लेकर परिजनों के साथ विवाद हो सकता है, वाणी पर संयम बरतें। ऑनलाइन खेलों और सट्टे से बचें। संक्रामक रोगों का खतरा है। दिल के रोगी खानपान में सावधानी बरतें। संतों का सम्मान करें।
————–

तुला
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
पारिवारिक विवाद के चलते मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें। सरकारी नौकरी मिलने का योग बनेगा। बड़े-बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। शेयर मार्केट में निवेश करना लाभकारी होगा। संतान के रोजगार को लेकर अच्छा समाचार मिलेगा। लॉटरी व सट्टे से दूर रहें। किसी पर्यटन स्थल पर जाने का मौका मिलेगा।
————–

वृश्चिक
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। कार्यस्थल पर लापरवाही से शारीरिक कष्ट संभव है। आज किसी को भी धन उधार न दें। सोने-चांदी पर निवेश करना शुभ रहेगा। घर पर किसी मेहमान के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। परिजनों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। अनजान लोगों पर भसोरा न करें।
————

धनु
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
व्यापार में हानि हो सकती है। नई नौकरी तथा पदोन्नति का योग है। जमीन पर निवेश करना लाभकारी रहेगा। ऑनलाइन सट्टे व लॉटरी से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं। रुके हुए राजकीय कार्य बनेंगे। धार्मिक प्रयोजन से यात्रा सफल रहेगी। लोहे से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें। संपत्ति को लेकर परिजनों के साथ विवाद हो सकता है। दिल व शुगर के रोगी खानपान में सावधानी बरतें।
—————-

मकर
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
नई नौकरी के लिए किए प्रयास सफल होंगे। दक्षिण दिशा की यात्रा का योग बन सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के कारण चिंता रहेगी। व्यवसाय तथा शेयर मार्केट में लाभ होगा। अधिकारियों के साथ विवाद हो सकता है। वाणी पर सयंम बरतें। सामाजिक कार्यों में भागीदारी करने का मौका मिलेगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। मांगलिक कार्य के लिए प्रयास सफल होंगे।
—————

कुंभ
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
व्यवसाय में लाभ होगा। परिजनों के साथ वाद-विवाद से बचें। स्वास्थ्य कारणों से भागदौड़ करनी पड़ेगी। नई नौकरी का योग है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बाहर भोजन करने से बचें। शेयर मार्केट तथा स्वर्ण आभूषणों में निवेश करना लाभकारी होगा। ऑनलाइन ठगों से सावधान रहें। रासायनिक पदार्थों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। कीमती सामान के चोरी होने का खतरा है।
—————

मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
शुभ सूचना मिलेगी। दिल के रोगियों का स्वास्थ्य बिगड़ने से तनाव रहेगा। नौकरी के लिए किए प्रयासों में सफलता मिलेगी। व्यावसाय साधारण रहेगा। लेन-देन में सतर्क रहें। अग्नि संबंधी कार्यों से जुड़े लोग कार्य के दौरान विशेष सावधानी बरतें। रात में वाहन चलाने से परहेज करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज खट्टी वस्तुओं का सेवन कदापि न करें। गाय को चारा खिलाएं।
—————-