आज का राशिफल 16 सितंबर 2025

खबर शेयर करें 👉

मेष
अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो
परिजनों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। किसी भोज में शामिल होने का मौका मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार में अच्छा धनार्जन होगा। नई डील का जोखिम न लें। प्रयत्न करने से कार्य सफल होंगे। नये कार्य में परिजनों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर जोखिम का खतरा बना रहेगा।
———–

वृषभ
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
लोगों के साथ विवाद से बचें। कहीं से अच्छा समाचार मिल सकता है। पुराना रोग उभरने से मन विटलित रहेगा। कीमती सामान संभालकर रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। अधिकारियों के साथ बहस करने से परहेज करें। न्यायालय के कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी।
————-

मिथुन
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
व्यापार को लेकर योजना सफल रहेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। पर्वतीय क्षेत्र की यात्रा करने से बचें। व्यवसाय लाभ देगा। स्वास्थ्य में सुधार होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। अधिकारियों व विद्वानों की ओर से सराहना मिलेगी। भूमि की खरीद के लिए बनाई योजना सफल होगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।
————

कर्क
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
घर पर अतिथियों के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। कहीं से शुभ समाचार मिलेगा। राजनीति से जुड़े जातकों का मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान के रोजगार को लेकर अच्छी खबर मिलेगी। रुका धन प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति होगी। न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे का फैसला आपके पक्ष में रहेगा। किसी के साथ अभद्रता न करें।
—————

सिंह
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
हवाई यात्रा करने का मौका मिलेगा। भवन निर्माण की योजना में परिवार के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। कहीं से महंगा उपहार प्राप्त होगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी। अचानक धनलाभ होने से रुके काम बनेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। अहंकार का भाव मन में न आने दें। पूंजी निवेश काफी सोच विचारकर करें।
—————–

कन्या
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
संपत्ति विवाद के चलते घर में अशांति का माहौल रहेगा। फालतू खर्च करने से परहेज करें। स्वास्थ्य बिगड़ने से तनाव रहेगा। किसी के साथ लेनदेन में जल्दबाजी न करें। नई नौकरी का योग है। व्यवसाय में निवेश सोच समझकर ही करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
————–

तुला
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
वाणी पर नियंत्रण रखें। नया कार्य शुरू करने में जल्दबाजी न करें। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। दक्षिण दिशा की यात्रा का योग है। ऑनलाइन जॉब मिल सकता है। सुबह-सवेरे टहलने से मन प्रसन्न रहेगा। लोगों के साथ व्यवहार अच्छा रखें। व्यापार में लाभ के लिए परिश्रम करना पड़ेगा। गरीबों की मदद करने से मानसिक शांति प्राप्त होगी।
————–

वृश्चिक
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
नया बिजनेस करने का विचार मन में आएगा, सोच समझकर ही फैसला लें। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। कहीं से अप्रिय खबर मिल सकती है। परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। संतान के रोजगार को लेकर अच्छी खबर मिलेगी। किसी पुराने मित्र से संपर्क होगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शत्रुओं से सतर्क रहें।
————

धनु
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
किसी धर्मस्थल पर जाने मौका मिलेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें। घर आए मेहमानों का सम्मान करें। कागज उद्योग से जुड़े कारोबारियों को हानि का सामना करना पड़ सकता है। बैंक संबंधी कार्य बनेंगे। पश्चिम दिशा की यात्रा को टालना बेहतर होगा। गैर जरूरी वस्तुओं में व्यय बढ़ेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। व्यापार लाभ देगा।
—————

मकर
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
पड़ौसियों के साथ विवाद से बचें। अज्ञात कारणों से मन अशांत रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। चोट लगने का खकता बना रहेगा। कीमती वस्तुओं की चोरी का खतरा है। शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे। परिवार की ओर से उपेक्षा मिलेगी। बड़े भाई का सम्मान करें। संतान को लेकर अच्छी खबर मिलेगी। व्यापार में नया निवेश लाभ देगा।
—————

कुंभ
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
भवन या भूमि खरीदने की योजना बनेगी। बड़े कार्य में वरिष्ठजनों का आशीर्वाद मिलेगा। कहीं से शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार से राहत मिलेगी। नई नौकरी के लिए आवेदन करना लाभकारी होगा। अनजान लोगों के साथ विवाद से बचें। माता-पिता की सेवा करें। पितृों का स्मरण करें। व्यापार में लाभ होगा। कुसंगति से बचें।
—————

मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
नई नौकरी का योग है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नया वाहन खरीदने की योजना बनेगी। बैंक और न्यायालय संबंधी कार्य बनेंगे। परिवार के सदस्यों की ओर से सहयोग मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पर्वतीय क्षेत्र की यात्रा को टालना उचित रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। घर पर मेहमानों का आगमन मन को प्रसन्नता देगा।
—————-

 

Ad