मेष
अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो
घर पर मेहमानों का आगमन होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। शेयर मार्केट तथा म्यूचुअल फंड में निवेश करना लाभकारी होगा। संपत्ति को लेकर विवाद से बचें। व्यापार में लेनदेन करने में सावधानी बरतें। ऑनलाइन लेनदेन पर भरोसा करना हानि पहुंचा सकता है। शुगर व दिल के रोगी सेहत का विशेष ध्यान रखें। आग से खतरा बना रहेगा। संतान को लेकर अच्छी खबर मिलेगी।
————
वृषभ
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
सामाजिक कार्यों में भागीदारी करने का मौका मिलेगा। नया व्यापार शुरू करने से पहले परिवार के लोगों से सलाह जरूर लें। दुश्मनों से खतरा रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खट्टे पदार्थों के सेवन से परहेज करें। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। ऑनलाइन खेलों और सट्टे से दूर रहें। वाहन खरीदने की योजना सफल होगी। बड़े कार्य में मित्रों का सहयोग मिलेगा।
————-
मिथुन
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
नौकरी में पदोन्नति होगी। संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। मांगलिक कार्यों में भागीदारी का मौका मिलेगा। कोर्ट-कचहरी तथा सरकारी कार्य सफल होंगे। किसी पर्यटन स्थल की सैर करने की योजना बनेगी। नया व्यापार शुरू करने के लिए दिन शुभ है। कपड़ों के व्यापार से जुड़े व्यापारी लेनदेन में सावधानी बरतें। वाहन सावधानी से चलाएं।
————
कर्क
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
जुड़ा पुराना रोग परेशान कर सकता है। संतान को लेकर चिंता बनी रहेगी। कहीं से शुभ सूचना मिलेगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। शुगर के रोगी स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नदियों में स्नान करते वक्त सावधदानी बरतें। व्यवसाय सामान्य रहेगा। धनहानि हो सकती है। यात्रा में सावधानी बरतें। किसी से विवाद मन को व्यथित करेगा। भूमि पर निवेश लाभकारी रहेगा।
—————
सिंह
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भवन निर्माण की योजना बनेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। नौकरी में सहयोगियों से मनमुटाव संभव है। घर पर संतों का आगमन होगा। वाणी पर संयम रखें। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। ऑनलाइन खेलों में पैसा न लगाएं। किसी धार्मिक स्थल पर गरीबों को भोजन कराएं। माता-पिता तथा परिवार के बुजुर्गों की सेवा करें। बड़ी दावत में भाग लेने का मौका मिलेगा।
—————–
कन्या
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
नई नौकरी के लिए आवेदन करना शुभ रहेगा। नया व्यापार शुरू करने से पहले लाभ-हानि का ध्यान जरूर रखें। संपत्ति की खरीद-फरोख्त की योजना सफल होगी। पुराना रोग उभर सकता है। व्यवसाय में उन्नति होगी। कहीं से शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के सुझावों को महत्व दें। धार्मिक यात्रा का मौका मिल सकता है। परिजनों के साथ विवाद से बचें।
————–
तुला
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
कहीं से धन प्राप्त होगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। लापरवाही से चोट लगने का खतरा है। पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए दिन शुभ है। सोने-चांदी पर निवेश करना शुभ रहेगा। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। मांगलिक कार्यों में सफलता मिलेगी। भूमि खरीद में परिवार के सयाने लोगों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
————–
वृश्चिक
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
राजकीय कार्य बनेंगे। स्वास्थ्य खराब होने से परेशानी हो सकती है। लाभ कम और व्यय अधिक होगा। शेयर मार्केट व सोने में निवेश करना लाभकारी होगा। धार्मिक प्रयोजन से यात्रा का योग बन सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। नौकरी के लिए प्रयास सफल होंगे। कोई शुभ सूचना मन को खुशियों से भर देगी। रासायनिक कार्य से जुड़े लोग खास सावधानी बरतें।
————
धनु
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
नौकरी में बदलाव का योग है। राजकीय सम्मान से सुशोभित होने का दिन है। नये आभूषण खरीदने पर व्यय होगा। व्यवसाय के कारण अचानक यात्रा करनी पड़ेगी। लापरवाही से संक्रामक रोग का खतरा है। खट्टे पदार्थों का अधिक सेवन न करें। व्यवसाय तथा शेयर मार्केट में लाभ होगा। संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। वाणी पर सयंम बरतें। परिजनों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें।
—————-
मकर
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
व्यापार में लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। नौकरी के लिए प्रयास सफल होंगे। लेन-देन में सावधानी बरतें। शुगर के रोगी खानपान पर विशेष ध्यान दें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। वाणी पर नियंत्रण रखें। संतान को लेकर अच्छी खबर मिलेगी। मांगलिक कार्य सफल होंगे। पहाड़ों की यात्रा को आज टालना बेहतर रहेगा। खेलों में भविष्य तलाश रहे युवाओं को सफलता मिलेगी।
—————
कुंभ
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
सरकारी नौकरी मिलने का योग है। सामाजिक कार्यों में भागीदारी से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शेयर मार्केट और आभूषणों में निवेश करना लाभकारी होगा। सट्टे और लॉटरी में धन बर्बाद न करें। हवाई यात्रा का योग है। भूमि अथवा भवन खरीदने की योजना सफल रहेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। नदियों में स्नान करने से बचें। कहीं से शुभ समाचार मिलने से चिंता दूर होगी।
—————
मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
नई नौकरी मिल सकती है। कार्यस्थल में बदलाव होगा। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। घर को लेकर अच्छी खबर मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का कद बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलेगी। व्यवसाय साधारण रहेगा। सोने के आभूषणों की खरीद शुभ रहेगी। ऑनलाइन खेलों तथा सट्टे से दूर रहें। बड़े-बुजुर्गों को सम्मान दें। संतान के स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंता रहेगी।
—————-
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें